logo

गिरिडीह : पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध से खफा था शख्स, मौका मिलते ही मा'र डाला

a1620.jpg

गिरिडीह: 

झारखंड के गिरिडीह जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने पिता की हत्या के आरोप में उसके सगे बेटे को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस ने अपने आरंभिक जांच के आदार पर बताया है कि मृतक का अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था। जब बेटे को इसका पता चला तो उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 

गिरिडीह के बलवागढ़ो है पूरा मामला
पूरा मामला गिरिडीह जिला के गांवा थानाक्षेत्र अंतर्गत बलवागढ़ो का है। 19 सितंबर को यहांजगल में एक अधैरड़ की लाश मिली थी। मृतक की पहचान बाशो महतो के रूप में की गई थी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो शक की सुई बेटे की तरफ घूमी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक बाशो महतो के बेटे भवानी महतो को हिरासत में लिया और पूछताछ की। भवानी से पूछताछ के क्रम में जो खुलासा हुआ, उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। पता चला है कि अवैध संबंधों के चलते बेटे ने ही पिता की हत्या की। 

पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा था
आरोपी भवानी महतो ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाशो महतो और उसकी पत्नी के बीच अनैतिक संबंध बन गए थे। बीते कुछ सालों से ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध जारी था। हाल ही में इसकी भनक भवानी को लग गई। पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंध की बात जानकर भवानी काफी नाराज था। इसी नाराजगी की वजह से ही उसने पिता की हत्या का प्लान बनाया। घटना वाले दिन जब बाशो महतो मवेशी चराकर जंगल से लौट रहा था, भवानी ने मौका देखकर उसकी हत्या कर दी।