logo

गढ़वा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, MP वी.डी. राम ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को किया सम्मानित

गढ़वा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, MP वी.डी. राम ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को किया सम्मानित

द फॉलोअप, गढ़वा:

Jharkhand News: पलामू सांसद विष्णु दयाल राम (Palamu MP Vishnu Dayal Ram) ने गढ़वा जिले के डंडई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को सम्मानित किया। सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से मुलाकात कर उनके बीच फल वितरित किए और उनका उत्साहवर्धन किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

सेविका-सहायिका के योगदान को सम्मान

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, सेविका-सहायिका समेत अन्य सहयोगी कर्मियों के योगदान को सम्मान देना है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana) सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, बच्चों को खेल, चित्रकला और गीत- संगीत जैसी गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया। इस अवसर पर सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान

स्वस्थ और सशक्त समाज (Empowered Society) के निर्माण में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विनय चौबे, ओमप्रकाश केशरी, रघुराज पाण्डेय, सूरज गुप्ता, जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, महिला मोर्चा प्रभारी रूपा सिंह, अनीता गुप्ता, ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, सांसद प्रतिनिधि अलख निरंजन प्रसाद, उत्तमदेव प्रजापति, जिला परिषद सदस्य मोहन पासवान समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और बच्चे भी उपस्थित थे।

Tags - Palamu MP Aangan Milan Seva Seva Sankalp Campaign Narendra Modi Jharkhand News Jharkhand News Update