द फॉलोअप डेस्क
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात वे शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की बाढ़ में हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे। हाल ही में बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान जेल से मतदान के लिए बाहर आए अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। अब उन्हें जमानत मिलने की खबर सामने आ गई है। उन्होंने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, ऐसे में वे स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे और आगे उनके बेटे विधानसभा चुनाव में उतरेंगे।
.jpg)