logo

सिमडेगा : भूटकुदर गांव में सांप के डसने से वृद्ध की मौत, घर में जमीन पर सो रहा था

girl_murder.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कोरोमियां पंचायत के भूटकुदर गांव में सांप के काटने से 65 वर्षीय अल्बिनुस बा की मौत हो गई। यह घटना बुधवार देर रात की है। परिजनों के अनुसार, अल्बिनुस बा घर में जमीन पर सो रहे थे, तभी एक जहरीले करैत सांप ने उन्हें काट लिया। जब घरवालों ने कुछ असामान्य महसूस किया और रोशनी जलाई, तो उन्होंने सांप को भागते हुए देखा।
रात में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण घायल अल्बिनुस को घर पर ही रखा गया। सुबह होने पर परिजन उन्हें ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की।



 

Tags - Latest Simdega news Simdeg news updates latest Simdega News Simdega news Updates Simdega News Updates Simdega News updates latest Simdega News< Simdega Updates Simdega news