logo

Iris Eye Care Centre और Rotary Club ने 7 मरीजों का कराया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

Iris Eye Care Centre और Rotary Club ने 7 मरीजों का कराया निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

द फॉलोअप डेस्क, रांची: 

जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी लाने और नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से Iris Super Speciality Eye Care Centre एवं Rotary Club of Ranchi Downtown ने एक सराहनीय सामाजिक पहल की। इस संयुक्त पहल के तहत सोमवार को 7 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। साथ ही, बीते 2 अक्टूबर को आयोजित नेत्र जांच शिविर (Eye Check-up Camp) में चिह्नित 42 जरूरतमंद लोगों के बीच पावर वाले चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया।

जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा

इस अवसर पर आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर के निदेशक डॉ. सुबोध कुमार सिंह, रोटरी क्लब ऑफ रांची डाउनटाउन की प्रेसिडेंट ऋषा गुप्ता तथा इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट विनीता जैन उपस्थित रहीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं (Eye care facilities) उपलब्ध कराना तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं के कारण उनके दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना है। आंखों की नियमित जांच और समय पर उचित उपचार दृष्टि को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध

इसी सोच के साथ आइरिस आई हॉस्पिटल एवं रोटरी क्लब ऑफ रांची डाउनटाउन जरूरतमंद लोगों को नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और समाज में आंखों की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास कर रहे हैं। यह पहल सामाजिक सहयोग, जनसेवा (Public Service) और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Iris Super Speciality Eye Care Centre  एवं रोटरी क्लब ऑफ रांची डाउनटाउन भविष्य में भी जनहितकारी गतिविधियों और सामाजिक सहयोग के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags - Iris Super Speciality Eye Care Centre Rotary Club of Ranchi Downtown eye care camp community service Ranchi News Ranchi News Update