द फॉलोअप डेस्क:
मोहाली में 30 साल की डिंपल की उसके बॉयफ्रेंड ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसी चाकू से अपना गला भी रेत लिया। घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। आरोपी की पहचान हरविंदर उर्फ हैरी के रूप में हुई है। उसने डिंपल पर उस वक्त हमला किया जब वह अपने ऑफिस में डेस्क पर बैठकर काम कर रही थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हरविंदर चाकू लेकर आया और सीधा डिंपल के गर्दन के पिछले हिस्से में वार किया। शुरुआती हमले के बाद डिंपल ने खुद को किसी तरह से संभाला और बचने के लिए बाहर की ओर भागी, लेकिन हरविंदर ने उसे गेट पर ही पकड़ लिया और उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों में ताबड़तोड़ कई वार किए। इस दौरान अन्य सहकर्मी वहां पहुंच गए थे, लेकिन किसी ने भी डिंपल को हरविंदर के चंगुल से छुड़ाने की हिम्मत नहीं जुटाई।
A 29-year-old woman, identified as Dimple from Patiala, was allegedly stabbed to death by her Colleague near Bestech Mall in Mohali's Sector 66. The accused, Harvinder Mann alias Harry, later attempted suicide by stabbing himself and remains in critical condition. Police say the… pic.twitter.com/d2g5CZOrAC
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) June 5, 2026
गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद खुद का गला रेता
डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद हरविंदर ने खुद को भी चोट पहुंचाया। उसने उसी चाकू से अपने गले पर कई वार किए। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। डिंपल पटियाला की रहने वाली थी, जबकि गंभीर रूप से घायल उसका एक्स बॉयफ्रेंड हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हरविंदर उर्फ हैरी से पूछताछ के लिए उसके बयान देने की स्थिति में आने का इंतजार किया जायेगा।

3 साल पहले निजी कंपनी में सहकर्मी थे
बताया जाता है कि डिंपल और हरविंदर 3 साल पहले पैकर्स एंड मूवर्स नाम की कंपनी में साथ काम किया करते थे। सहकर्मी होने के नाते दोनों की दोस्ती हुई और फिर वे रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि, पिछले दिनों उनका ब्रेकअप हो गया था। बताया जाता है कि हरविंदर ने डिंपल से पैचअप करने का प्रयास किया, लेकिन डिंपल दोबारा इस रिश्ते को जारी रखने को तैयार नहीं थी। इसी बात के आवेश में आकर हरविंदर ने डिंपल की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।