logo

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में ‘सिब्लिंग्स स्पार्क’ कार्यक्रम का आयोजन, भाई-बहनों के प्रेम का मनाया उत्सव

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में ‘सिब्लिंग्स स्पार्क’ कार्यक्रम का आयोजन, भाई-बहनों के प्रेम का मनाया उत्सव

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Ranchi News: फिरायालाल पब्लिक स्कूल (Firayalal Public School) में बुधवार को भाई-बहनों के बीच प्रेम, स्नेह और आत्मीयता के सुंदर रिश्ते का उत्सव मनाने के लिए ‘सिब्लिंग्स स्पार्क’ (Siblings Spark) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल वाटिका-II से कक्षा पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के छोटे भाई-बहनों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया। इस आयोजन के माध्यम से नन्हे मेहमानों को विद्यालय के आत्मीय वातावरण और जीवंत गतिविधियों से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर सुषमा मुंजाल, उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल तथा फाउंडेशनल कोऑर्डिनेटर सुप्रीति शेखर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नन्हे मेहमानों को उपहार

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपनी सहभागिता निभाई। समारोह में आनंदपूर्ण संवाद और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से प्रेम, आपसी सहयोग, देखभाल और एकजुटता जैसे मूल्यों को उजागर का सन्देश दिया गया। नन्हे मेहमानों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने इस अवसर को यादगार बना दिया तथा भाई-बहनों के बीच आत्मीय और मधुर संबंधों (Sibling Bond) को संजोने के महत्त्व को रेखांकित किया। स्नेह के विशेष प्रतीक के रूप में नन्हे मेहमानों को उपहार भी भेंट किए गए, जिससे उनकी प्रसन्नता और बढ़ गई तथा यह अवसर उनके लिए और भी यादगार बन गया।

जीवनभर की एक खूबसूरत याद

यह कार्यक्रम बच्चों और उनके परिवारों के लिए आनंदमय अनुभवों का सृजन करने तथा आपसी रिश्तों को सुदृढ़ बनाने के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता का सुंदर प्रतिबिंब रहा। ‘सिब्लिंग्स स्पार्क’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल ने भाई-बहनों के रिश्ते के महत्त्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बच्चों को अपने रिश्तों को स्नेहपूर्वक संजोने तथा एक-दूसरे के साथ सुंदर और अविस्मरणीय यादें (Unforgettable memories) बनाने के लिए प्रेरित किया। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में हमारा विश्वास है कि प्रेम से सँवारा गया हर रिश्ता जीवनभर की एक खूबसूरत याद बन जाता है।

Tags - Firayalal Public School Siblings Spark School Event Ranchi News School Activities