logo

घर में सो रहे 84 वर्षीय बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियार से काट डाला

घर में सो रहे 84 वर्षीय बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, धारदार हथियार से काट डाला

सरायकेला-खरसावां:

सरायकेला खरसावां में 84 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आनंद सिंह सरदार के रूप में हुई है। वारदात, चौका थानाक्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम गांव की है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से गांव में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने  शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्याकांड की छानबीन शुरू हो गई है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर गहराई चिंता
चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। संभावित संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ उनकी तलाश में छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना के बाद ग्रामीणों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
 

Tags - Jharkhand NewsSaraikela KharsawanMurder of Old ManCrime News