logo

अमित शाह कल झारखंड आयेंगे, जामताड़ा में सीता सोरेन के लिए करेंगे जनसभा

a1914.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को झारखंड आयेंगे। वे, जामताड़ा के मेझिया छाता बंगाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह यहां दुमका संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए वोट मांगेंगे। बीजेपी जिला कमिटी तैयारियों में जुटी है। पंडाल निर्माण के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

नेता-कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित शरण, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वीरेंद्र मंडल ने कहा कि 24 मई को जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत मेझिया छाता डंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया गया। 

भारी बहुमत से जीतेंगी सीता सोरेन
वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सीता सोरेन भारी बहुमत से जीतेंगी। प्रदेश मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे बड़ी सभा में जनसभा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। गौरतलब है कि अमित शाह ने हाल ही में रांची में संजय सेठ के लिए रोड शो किया था।  
 

Tags - Amit ShahJharkhand NewsLok Sabha Chunav 2024Sita SorenLok Sabha Election