logo

अमित शाह का मरांडी, आदित्य साहु समेत कई नेताओं ने किया स्वागत

qqq.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष प्रो आदित्य साहु, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी समेत कई नेताओं ने आज गृहमंत्री अमित शाह का रांची एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उनसे औपचारिक मुलाकात की। अमित शाह आज विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल आए थे। पश्चिम बंगाल में बर्द्धमान के बाद पुरुलिया में चुनावी सभा करने के बाद हेलिकॉप्टर से रांची एयरपोर्ट आए। वहां से वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस क्रम में प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनमें उपरोक्त नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, रांची के विधायक सीपी सिंह और मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल शामिल थे।

Tags - Amit Shah Union Home Minister Purulia election rally Ranchi Airport Babulal Marandi Aditya Sahu welcome