logo

बाबूलाल, रघुवर, अर्जुन और चंपाई को टास्क दे दिल्ली लौटे अमित शाह

WhatsApp_Image_2025-07-10_at_17_21_28.jpeg

द पॉलोअप डेस्क
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शाम लगभग साढ़े चार बजे दिल्ली लौट गए। दिल्ली लौटने से पूर्व पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के अलावा अमित शाह प्रदेश भाजपा के सभी बड़े नेताओं से भी मुलाकात की। उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश और टास्क भी दिए। हालांकि दिशा-निर्देश का अभी खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात रांची पहुंचने पर अमित शाह से प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, रवींद्र राय, आदित्य साहु, नवीन जायसवाल, मनोज सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी और जीतू चरण राम ने मुलाकात की थी।


आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक समाप्त होने के बाद अमित शाह होटल रेडिशन ब्लू में प्रदेश भाजपा के चार कर्णधारों से भी मुलाकात की। उनमें बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल थे। लगभग एक घंटे की मुलाकात में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और राज्य सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई। इस क्रम में अमित शाह ने चारों नेताओं को आवश्यक सुझाव भी दिया। राजनीतिक दिशा देने का काम किया। साथ ही संगठन की मजबूती के लिए मिल कर काम करने पर जोर दिया। साथ ही राजनीतिक टिप्स भी दिए।

Tags - Amit Shah Babulal Marandi Champai Soren Arjun Munda Raghuvar Das task in meeting Jharkhand tour meeting BJP leaders in hotel