logo

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अमित शाह और राहुल गांधी ने जताया शोक, कहा- थे समाज की मजबूत आवाज

ss4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर केंद्रीय मंत्री सह BJP नेता अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शोक जताया है, और गहरी संवेदना व्यक्त की है। अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा "झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी के निधन की सूचना अत्यंत दु:खद है। झारखंड में जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के लिए उन्होंने दशकों तक संघर्ष किया। अपने सहज व्यक्तित्व और सरल स्वभाव से वे जन-जन से जुड़े। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल सोरेन परिवार और उनके प्रशंसकों व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति"।


वहीं राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा " झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ। आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, सोरेन जी ने उनके हक़ और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। झारखंड के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा। हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ-साथ गुरुजी के सभी समर्थकों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं"।
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update dishom guru shibu soren news dishom suru shibu soren former cm shibu soren rahul gandhi amit shah