द फॉलोअप डेस्क, रांची
CM News Nemara: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्ध कर्म संस्कार के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी स्वर्गीय माता की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुरूप दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस भावुक क्षण में परिवार के सदस्य और ग्रामीण भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया। साथ साथ मुख्यमंत्री अब मां के संस्कार भोज की तैयारियों में भी जुट गए हैं। हर उस विषय पर ध्यान दे रहे हैं जिससे संस्कार भोज के दिन अफरा-तफरी की स्थिति पैदा न हो। संस्कार भोज में शामिल होने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
.jpeg)
प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने की सीएम से मुलाकात
मुख्यमंत्री से कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों ने भी आज उनसे मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री ने नेमरा में जुटे लोगों से एक-एक कर मुलाकात की और संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर लोगों के आवेदनों को हाथों-हाथ लिया। अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
