logo

एम्बुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सम्मान फाउंडेशन पर समझौता लागू न करने का आरोप

AMBULANCE108.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज से राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। संघ का कहना है कि 26 जून 2025 को संस्था सम्मान फाउंडेशन के साथ एक लिखित समझौता हुआ था, लेकिन खेदजनक रूप से अब तक उस समझौते को लागू नहीं किया गया है।
संघ के मुताबिक, संस्था ने कर्मचारियों को झारखंड सरकार और श्रम विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेतन देने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वेतन का भुगतान मनमाने ढंग से किया जा रहा है। साथ ही फरवरी से जून 2025 तक की वेतन कटौती अब तक नहीं चुकाई गई है। कर्मचारियों ने EPF (भविष्य निधि), ESIC (चिकित्सा बीमा) और ग्रुप बीमा की सुविधा देने की भी मांग की है।


हड़ताली कर्मचारियों ने संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह आम लोगों से पैसे लेकर नई बहाली कर रही है, जो पूरी तरह अवैध है। इतना ही नहीं, अपने हक की मांग कर रहे कर्मचारियों को धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं, जो श्रम अधिकारों का उल्लंघन है।
संघ ने राज्य सरकार, संबंधित मंत्रियों, विभागीय अधिकारियों और संस्था से अपील की है कि वे कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें, जिससे जनहित में आवश्यक एम्बुलेंस सेवाएं फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सकें। हड़ताल के कारण राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। आमजन को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को शीघ्र हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest