logo

अमर बाउरी का बोकारो में कई स्थानों पर हुआ स्वागत, नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे 

bokaro1.jpeg

बोकारो 

अमर बाउरी का नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जहां भाजपा खेमे में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं उनका स्वागत जगह-जगह गरमजोशी से किया जा रहा है। इस कड़ी में बाउरी का स्वागत आज बोकारो में किया गया। उनके बोकारो पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्तों ने कई स्थानों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया। इसकी अगुवाई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित कर रहे थे।   अमर बाउरी के स्वागत में बालीडीह के टोल प्लाज़ा, तेतालिस मोड़, थाना मोड़, सिवनडीह, नयामोड़, महात्मा फूले मोड़ और हवाई अड्डा आदि में समारोह हुए। कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत 
ढोल नगाड़ा के साथ आतिशबाजी कर किया। 

बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की

वहीं, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने नया मोड़ में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और धरती आबा को नमन किया। यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि वे झारखंड सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाते रहे हैं। अब लोगों का काम होगा कि वे इस सरकार को उखाड़ फेंके। समारोह में कुमार अमित ने कहा कि अमर बाउरी नेता प्रतिपक्ष के रूप में सड़क से सदन तक जनता की सशक्त आवाज हैं। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

इस अवसर पर लालबाबू, अतुल सिंह, जन्मजय गोस्वामी, अमन सिंह, नरकरा पंचायत मुखिया बबिता हांसदा, पंचायत समिति सदस्य विराट गोस्वामी, राहुल सिंह, हसन शेख़, सोमनाथ नायक, कृष्णा कालिन्दी, जीतेन्द्र कालिन्दी, शिवानंद बेदिया, कमल राज, गोल्डी, चन्द्रप्रकाश, अमित कुमार, विशाल, सुमित भदानी, बिक्की लोहरा, दीपक कुमार, रीतेश मिश्रा, काली तिवारी आदि मौजूद थे।