logo

रांची : नई उत्पाद नियमावली 2025 के तहत 150 खुदरा दुकानों की ई-लॉटरी से बंदोबस्ती प्रक्रिया संपन्न

wertytf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची समाहरणालय सभागार में नई उत्पाद नियमावली (2025) के अंतर्गत रांची जिले की 150 खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस दौरान अपर समाहर्ता, राँची, रामनारायण सिंह एवं सहायक उत्पाद आयुक्त, राँची, अरुण कुमार मिश्रा एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस प्रक्रिया में दुकानों को 87 ग्रुपों में विभक्त किया गया था। बंदोबस्ती प्रक्रिया की शुरुआत जिले की उन तीन खुदरा उत्पाद दुकानों से की गई, जिनके लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इन दुकानों की लॉटरी डेमो के माध्यम से की गई। इसके पश्चात सभी आवेदकों की उपस्थिति में शेष दुकानों की बंदोबस्ती ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई। प्रत्येक दुकान के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता घोषित किए गए। यदि प्रथम विजेता निर्धारित राशि जमा करने में असफल रहता है, तो क्रमशः द्वितीय और तृतीय विजेता को अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस लॉटरी प्रक्रिया में कुल 150 दुकानों के लिए 1752 आवेदकों ने भाग लिया। इस प्रक्रिया से सरकार को आवेदन शुल्क के रूप में 6,18,86,280 रुपये (छह करोड़ अठारह लाख छियासी हजार दो सौ अस्सी रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ। यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिसमें ऑनलाइन ई-लॉटरी प्रणाली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों और आवेदकों की उपस्थिति में बंदोबस्ती प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।



 

Tags - Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News liwuor News jharkhand ranchi liquor Shop ranchI liquor Shop Latest Jharkhand News jharkhand News Updates