logo

सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में 10 राजनीतिक दलों का महागठबंधन बना, सभी 81 सीटों चुनाव लड़ने का फैसला 

besra.jpg

रांची 
झारखंड में 10 राजनीतिक पार्टी का महागठबंधन का निमार्ण हुआ। इसे झारखंड नवनिर्माण महासभा तीसरा विकल्प "जनमत" नाम दिया गया है। 22 अगस्त को रांची प्रेस क्लब में सभी पार्टी पदाधिकारियों की बैठक पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा की अध्यक्षता में हुई।  "जनमत" में झारखंड पीपुल्स पार्टी, अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान), अध्यक्ष पुर्व सांसद कृष्णा मार्डी, भागीदारी पार्टी, अध्यक्ष, श्याम बिहारी प्रजापति, झारखंड पार्टी (होरो), प्रभारी, अलेस्टर बोदरा, आर पी आई (अम्बेडकर) अध्यक्ष, प्रीतम लोहरा, लोक जन समाज पार्टी, अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी, राष्ट्रिय जनक्रान्ति मोर्चा, अध्यक्ष, मोलाना मोबीन रिजवी, बहुजन मुक्ति पार्टी, अध्यक्ष,  मुरलीधर राम, अखिल भारतीय मानव सेवा दल अध्यक्ष, शिव प्रसाद अग्रवाल, आदर्श संग्राम पार्टी, अध्यक्ष, गौतम भारती आदि शामिल हैं।

 

जनमत की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। इस दौरान पंचशील नामक घोषणापत्र पर चर्चा हुई। जिसमें सूशासन, सत्ता की विकेंद्रिकरण : पांच वर्ष में पांच मुख्यमंत्री, गांवों की सशक्तिकरण हेतु पांच करोड़ हस्तांतरण, जनजातीय व क्षेतरीय भाषा का विकास, अबूआ दिसुम आबुआ राज (स्वराज) आदि की परिकल्पना की गयी। सभी घटक दलों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में "जनमत" मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बहुत जल्द बैठक कर सीट शेयरिंग कर लिया जाएगा। निर्णय लिया गया कि झारखंड नवनिर्माण विकल्प यात्रा विधनासभा चुनाव से पहले निकाली जायेगी। बताया गया कि  ये जानकारी इमाम सफी, केंद्रिय प्रधान प्रवक्ता,जनमत ने दी है। 


 

Tags - allianceurya Singh Besra NewsJharkhand News