द फॉलोअप, रांची
भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव के दौरान हुए प्रदर्शन में कथित पत्थरबाजी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी कर प्रदर्शनकारियों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि इस घटना से कांग्रेसी कार्यकर्ता की जान जोखिम में पड़ी और कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई।

दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से शिकायत के आधार पर जांच की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। इधर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया, जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।