रांची
एक सितंबर से राजधानी रांची के सभी स्मार्ट मीटर प्रीपेड हो जायेंगे। इसका अर्थ ये हुआ कि राशि बैलेंस रहने तक विद्युत रहेगी। बैलेंस के समाप्त होने पर विद्युत की आपूर्ति स्वत: बंद हो जायेगी। जेबीवीएनएल की ओर से कहा गया है कि सिंतबर महीने से नयी व्यवस्था पूर्णता लागू हो जायेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो उपभोक्ता बिजली बिल समेत बिजली संबंधी अन्य जानकारी व्हाट्सएप पर ले सकते है।
जेबीवीएनएल के पास जिन उपभोक्ताओं का रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर है, उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिये इसकी जानकारी भेज दी गयी है। विभाग के अनुसार उपभोक्ता जेबीवीएनएल के मोबाइल नंबर 9431135503 पर व्हाट्सएप से जुड़ सकते हैं। कई समस्या होने पर टॉल फ्री नंबर 1912 या 1800-345-6570 या 0651-2710002 पर संपर्क किया जा सकता है।
बता दें कि जेबीवीएनएल की ओर से रांची और धनबाद में स्मार्ट मीटर लगाने का काम वर्तमान में किया जा रहा है। शहर के कई हिस्सों में ये काम पूरा भी हो चुका है। झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से उपभोक्ताओं को मोबाइल अपडेट रखने की सलाह दी गयी है। निर्दश के अनुसार उपभोक्ता निकटतम विद्युत कार्यालय में अपने मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इस नंबर पर सारी जानकारियां समय-समय पर मिलती रही हैं।