logo

दिवंगत सुदिव्य सोनू के सारे विभाग CM को आवंटित

दिवंगत सुदिव्य सोनू के सारे विभाग CM को आवंटित

द फॉलोअप, रांची
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के जिम्मे के सारे विभाग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित कर दिए गए हैं। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर औपचारिकता पूरी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला संस्कृति खेलकूद एवं पर्यटन विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे रहेगा। मालूम हो 6 सितंबर को मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया था। यहां मालूम हो कि पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को आवंटित विभाग भी मुख्यमंत्री के ही जिम्मे है।

Tags - Hemant Soren Sudivya Kumar Sonu Department Allocation Jharkhand