logo

रांची में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय बैठक, मोहन भागवत संग ये नेता हैं मौजूद 

rss12.jpg

रांची 
रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक आज शुरू हो गयी है। यह बैठक 14 जुलाई सायं 6 बजे तक चलेगी। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और  सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से हिस्सा ले रहे हैं। इनके साथ सभी सह सरकार्यवाहक, सभी प्रांती के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक व सह क्षेत्र प्रचारक एवं सभी कार्य विभागों के अखिल भारतीय अधिकारी, संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री भी उपस्थित हैं।

बैठक में इस वर्ष हुए संघ शिक्षा वर्गों और कार्यकर्ता विकास पर समीक्षा हो रही है। संघ शताब्दी शताब्दी कार्य विस्तार योजना की अभी तक की प्रगति, सामाजिक परिवर्तन के पांच विषयों के अनुभवों का आदान-प्रदान और वर्तमान परिदृश्य के संदर्भ में भी चर्चा होगी। 


 

Tags - Rashtriya Swayamsevak SanghRSSmeetingJharkhand News