रांची:
भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका और हिंदी भाषा को राज्य में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच का गांधीनगर (कांके) में जनजागरण बैठक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता जेडीयू रांची महानगर अध्यक्ष अखिलेश राय ने किया। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि भाषाई अस्मिता और 1932 खतियान के विरोध में 6 मार्च 22 को झारखंड बंद ऐतिहासिक होगा,बंदी राज्य सरकार के एक उपदेश होगा।

सरकार से क्या चाहता है संघ
संघ की मांग है कि भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका और हिंदी को पूरे राज्य में शामिल करना होगा। संघ ने कहा कि जब तक हेमंत सरकार भाषा के आधार पर बहुसंख्यक हित में सकारात्मक फैसला नहीं करती, तब तक जनांदोलन जारी रहेगा। संघ से जुड़े अखिलेश राय ने कहा कि 6 मार्च को झारखंड बंद को सफल बनाने के लिए शहीद चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा।

कार्यक्रम में किस-किस ने शिरकत की
कार्यक्रम में राजद नेता राजकिशोर सिंह,जेडीयू नेता उपेंद्र नारायण सिंह जयहिंद पार्टी के अध्यक्ष बबन चौबे योगेंद्र शर्मा सुबोधकांत सुनील पांडेय अमर यादव राकेश सिंह कमलेश यादव बली प्रसाद सन्नी पाठक नवीन कु राय ऋतिक दुबे अमित सिंह पवन कुमार प्रवीण राय शंकर यादव अभिषेक कु सिंह दीपक कुमार राणा रणवीर जितेंद्र सिंह रोहित कुमार सुरेश राय श्रीभगवान राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।