द फॉलोअप, रांची:
राज्य सरकार ने JPSC और JSSC द्वारा 2014 से ली गयी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच का फैसला किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एसओपी बना हुआ है। अगर इसका पालन हुआ होता तो प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी नहीं होती। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में रिफॉर्म्स कमेटी के गठन की भी घोषणा की है। रिटायर जज की अध्यक्षता में होगी सभी परीक्षाओं की जांच।
