द फॉलोअप डेस्क
गर्मी के इस प्रचंड कहर के बीच, अलीगढ़ के एक युवक ने साधारण सी चीजों से कमाल कर दिखाया है। उसने धूप और लू से बचने के लिए एक बेहतरीन 'देशी जुगाड़' तैयार किया है। युवक ने घास-फूस की एक छतरी बनाकर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर लगा दिया, जिससे धूप से बचने के लिए एक चलती-फिरती शेड तैयार हो गई। सोशल मीडिया पर खुद से तैयार किया गया यह अनोखा शेड लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
#Aligarh-भयंकर गर्मी से निजात पाने का इस युवक ने नायाब तरीका निकाला है,बाइक पर घास-फूंस की झोपड़ी बनाकर धूप से बचने के लिए किया प्रयोग,फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफे बटोर रहा है,@Dm_Aligarh@NNALIGARH pic.twitter.com/eBuLCr68h3
— Vishu Raghav ( Tv journalist ) (@Vishuraghav9) May 24, 2026
स्थानीय जुगाड़ से धूप से बचने का
इस युवक ने वीडियो में दिखाया है कि मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी या बहन के साथ सफर करते समय, दोनों को अच्छी छाया मिल रही है। अलीगढ़ की तेज धूप में यह व्यवस्था काफी राहत दे रही है। बिना किसी महंगे उपकरण के, सिर्फ स्थानीय सामग्री से बनाया गया यह शेल्टर गर्मी से निपटने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका है।

सोशल मीडिया पर तारीफ और सुरक्षा की सलाह
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी सराहना मिल रही है। लोग इसकी सरलता और उपयोगिता की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है और हेलमेट पहनने की सलाह दी है। कुल मिलाकर यह घटना बताती है कि मुश्किल घड़ी में भारतीय 'जुगाड़' तकनीक में कितने माहिर होते हैं।