logo

झारखंड में हिट वेव का अलर्ट, 40 के पार जायेगा पारा

ूासज1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड का मौसम अब गर्म हो गया है। हर दिन भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। पूरे राज्य में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के अनुमान है। अप्रैल में बारिश की संभावना भी कम है। कोल्हान में चार और पांच अप्रैल को लू चल सकती है। इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दूसरे राज्यों के मैदानी हिस्से से लगे जिलों में इसका विशेष असर रहेगा। सोमवार को झारखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। अगले सप्ताह भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सोमवार को जमशेदपुर का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार रहा। 


हीट वेव का अलर्ट 
झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी भाग के जिलों में चार और पांच अप्रैल को हीट वेव (लू) का अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों में एकसाथ हीट वेव चल सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के अन्य हिस्सों में दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिन अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रांची की बात करें तो सोमवार को रांची में अधिकतम 35.4 और न्यूनतम 20.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था। पांच अप्रैल तक अधिकतम 37 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। राज्य के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 पार भी जा सकता है। 


कहां कितनी हुई बारिश 
मौसम विभाग ने बीते 24 घंटों के मौसम के बारे में बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में गर्जन, आंधी और ओलावृष्टि के साथ-साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सर्वाधिक 19.3 मिमी बारिश गढ़वा के नगर ऊंटारी में हुई। वहीं तापमान के मामले में गोड्डा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में दर्ज किया गया।
 

Tags - jharkhand weather jharkhand latest news mausam jharkhand summer in jharkhand rain in jharkhand hit wave jharkhand Jharkhand tempreture