logo

पलामू: चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

palamu_vinit_tiwari.jpg

पलामू
पलामू जिले के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय के निर्देशानुसार मामले के फरार अभियुक्त प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल, राकेश तिवारी, रोशन तिवारी और प्रशांत तिवारी के आवास पर इश्तेहार चस्पा किया गया. बताया गया कि सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार हैं और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे. इसके बाद न्यायालय ने उनके विरुद्ध इश्तेहार जारी करने का आदेश दिया, जिसके अनुपालन में पुलिस ने आरोपियों के घर पहुंचकर इश्तेहार चिपकाया.
अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
इश्तेहार के माध्यम से अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. यदि वे तय अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसमें संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विनीत तिवारी हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.

फिल्मी अंदाज में अपहरण के बाद हत्या की आशंका
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने इस वारदात को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया. आशंका जताई जा रही है कि विनीत तिवारी का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई. जिस अवस्था में शव बरामद हुआ, उससे मामले में गहरी साजिश की संभावना जताई जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को फरार अभियुक्तों के संबंध में कोई सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि उन्हें गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके.

 

Tags - Palamu Murder Case Vineet Tiwari Murder Case Jharkhand Crime News Property Attachment Proceedings Court Ordered Proclamation Notice