गढ़वा
भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज गढ़वा पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि फिलहाल उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उनका पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित है. अक्षरा सिंह ने कहा कि मेरा फोकस सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर है. इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होना मुझे पसंद है. उन्होंने अपनी आगामी फिल्म का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है. उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने भी खास हैं और इसी दौरान उन्होंने कैमरे के सामने गीत की दो पंक्तियां गुनगुनाई.
गढ़वा आने को लेकर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि वे पहले भी यहां आ चुकी हैं. उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे हमेशा अच्छा लगता है. गढ़वा के लोगों से बहुत सारा प्यार मिलता है. कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह ने कई गीतों पर प्रस्तुति दी और नृत्य भी किया. उन्हें देखने और सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
