logo

नेमरा में अखिलेश यादव ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

akhilesh_hemant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव आज नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिलेश यादव ने गुरुजी को आदिवासियों का बड़ा नेता बताया और कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्षों और मजबूत विचारधारा से जुड़ा रहा। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष और विचारधारा का प्रभाव उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पड़ा है, जो इस विरासत को आगे लेकर जाएंगे और झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे।

Tags - Akhilesh yadav in jharkhand latest Akhilesh yadav news akhilesh yadav news Akhilesh yadav updates latest Akhilesh yadav with CM hemant Soren latest jharkhand news jharkhand Updates latest jharkhand News jharkhand updates