logo

धनबाद के लोयाबाद घटना की जांच में जुटा आजसू जांच दल, सुदेश महतो को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

धनबाद के लोयाबाद घटना की जांच में जुटा आजसू जांच दल, सुदेश महतो को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

धनबाद   
धनबाद के लोयाबाद में आजसू पार्टी के नेताओं पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमले एवं कथित तौर पर फर्जी मुकदमों को लेकर पार्टी ने केंद्रीय जांच दल का गठन कर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। वहीं जांच दल आगामी 2 जून को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को इस मामले से सम्बंधित अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगा। इस केंद्रीय जांच दल का गठन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में किया गया था।

जिला समितियों के साथ संयुक्त बैठक

जिसमें विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता देवी, धनबाद जिप उपाध्यक्ष सरिता देवी, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी आदि शामिल थे। इस मामले से अवगत होने के लिए सांसद तथा नेताओं ने विगत 27 मई को धनबाद का दौरा किया था। इसी क्रम में शनिवार को लंबोदर महतो और प्रवीण प्रभाकर ने दोबारा धनबाद गए और धनबाद, बोकारो एवं गिरिडीह जिला समितियों के साथ संयुक्त बैठक की और कई लोगों से जानकारी इकट्ठा की।

Tags - AJSU Investigation Team Sudesh Mahto Attack on AJSU Leaders Fake Case Allegation Loyabad Violence