हजारीबाग
आजसू पार्टी ने आक्रोश मार्च को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वहीं तैयारी को लेकर लेकर आजसू हजारीबाग जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हजारीबाग परिसदन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 22 जून को आजसू के स्थापना दिवस (बलिदान दिवस) को भव्य रूप में मनाने तथा धनबाद में प्रस्तावित विशाल आक्रोश मार्च की तैयारी को अंतिम रूप देना था। बैठक में हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों से हजारों कार्यकर्ताओं को धनबाद मार्च में शामिल होने का निर्णय लिया गया। मुख्य अथिति के तौर पर हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं पार्टी के महासचिव संजय मेहता उपस्थित रहे। इस दौरान हाल ही में धनबाद (लोयाबाद क्षेत्र) में कोयला माफिया के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस बर्बरता, कार्यकर्ताओं पर हमले और झूठी गिरफ्तारियों की निंदा की गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है, विकास एवं रोजगार के वादों से मुकर रही है तथा झारखंडियत की भावना को कुचल रही है। झारखंड सरकार नौकरी, पलायन, लॉ एंड ऑर्डर, ओबीसी आरक्षण सभी मसले पर फेल हो चुकी है। इस सरकार की वादख़िलाफ़ी के ख़िलाफ़ आजसू आंदोलन के रास्ते जनमुद्दों की आवाज को बुलंद करेगा।

झारखंड राज्य निर्माण में आजसू की ऐतिहासिक भूमिका
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने कहा की यह सरकार माफियाओं को संरक्षण दे रही है। छात्र, युवा परेशान हैं। झारखंड में हत्या आम बात हो गयी है। पुलिस माफियाओं को संरक्षण दे रही है। हर तरफ़ लूट और करप्शन का बोलबाला है। झारखंड में नौकरशाही निचले पायदान पर चली गयी है। ट्रांसफर - पोस्टिंग को उद्योग बना दिया गया है। सरकार हर तरफ़ से लूट को बढ़ावा दे रही है। संजय मेहता ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण में आजसू की ऐतिहासिक भूमिका रही है। आज माफिया और भ्रष्टाचार हावी हो रहा है। यह आक्रोश मार्च झारखंड के नवनिर्माण और झारखंडियत की रक्षा का संकल्प होगा। बैठक में आगामी 05 जुलाई को महिला संघ के अधिवेशन एवं 08 अगस्त को युवा आजसू के अधिवेशन की भी तैयारी पर चर्चा हुई, जिसमें सभी पंचायतों से प्रतिनिधियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। आजसू हजारीबाग जिला इकाई पूरे जोश-खरोश के साथ 22 जून के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार है। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं, मोर्चा इकाइयों और समर्थकों से अपील की है कि वे धनबाद पहुंचकर मार्च में भारी संख्या में शामिल हों।
.jpeg)
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की
बैठक में परमेश्वर महतो (जिला अध्यक्ष), विश्वनाथ महतो (जिला उपाध्यक्ष), प्रदीप मेहता (केंद्रीय सचिव), सिद्धार्थ शंकर राय (केंद्रीय सचिव), विकास सिंह (युवा प्रदेश संयोजक), राज सिंह चौहान, विजय वर्मा (केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य), लालचंद महतो (केंद्रीय सदस्य), संगीता बारला (केंद्रीय सचिव, महिला संघ), सुहानी एक्का (जिला अध्यक्ष, महिला संघ), अर्जुन महतो (जिला उपाध्यक्ष), सुमित सिंह (जिला उपाध्यक्ष), लीलो महतो (जिला उपाध्यक्ष), दीप प्रकाश, शुभम राणा, विशाल कुमार प्रजापति (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), सरफराज खान, सुनील चंद्रवंशी (प्रभारी, हजारीबाग नगर), अफसर अंसारी, ऋषभ, सत्यम सिंह (जिला अध्यक्ष, छात्र संघ), राजकुमार सोनी, सतीश राय, अनिल महतो, प्रकाश महतो, नारायण, धीरज कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल (विष्णुगढ़), सुरेश कुमार कुशवाहा (टाटीझरिया), गुनेश्वर महतो (डाढ़ी), प्रदीप यादव (चुरचू), दीप प्रकाश (हजारीबाग नगर), सरफराज खान (बरही), रामचंद्र यादव (दारू), गौतम वर्मा (बड़कागांव)। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो ने किया। बैठक को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।