logo

सुदेश महतो ने की घोषणा - JSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर आजसू का मशाल जुलूस कल

sudesh24.jpg

रांची 

JSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर आजसू पार्टी (AJSU) कल, 13 फरवरी को राज्य स्तरीय मशाल जुलूस निकेलगी। वहीं आज मामले में सीबीआई जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, मुख्यालयों और कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया। राज्य स्तरीय इस हस्ताक्षर अभियान में हजारों छात्रों और अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि राज्य के छात्रों ने अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की विफलता और इस मामले में उनकी सहभागिता पर अंगुली उठाई है। दूसरी ओर कल के मशाल जुलूस के बाद 15 फरवरी को सभी जिले के उपायुक्तों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही 17 फरवरी को राजभवन के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।

 
आजसू का राज्य स्तरीय मशाल जुलूस कल 
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि अखिल झारखंड छात्र संघ ने इस संवेदनशील और गंभीर मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की है। इसके तहत आजसू द्वारा पूरे राज्य में 13 फरवरी को मशाल जुलूस का आयोजन किया जायेगा। आजसू के महासचिव विशाल महतो ने राज्य के सभी युवाओं से इस मशाल जुलूस में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ आजसू का नहीं, पूरे राज्य का आंदोलन है। सबकी सहभागिता से हमें राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों को सजा दिलाना है। 


हस्ताक्षर अभियान में इनकी रही भागीदारी 

हस्ताक्षर अभियान में रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक राज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय अध्यक्ष अनुराग भारद्वाज देवा महतो, कोल्हान विश्वविद्यालय अध्यक्ष हेमंत पाठक धर्मराज प्रधान, सिद्दो कान्हु विश्वविद्यालय अध्यक्ष निर्मल मंडल, कामेश्वर प्रसाद राजेश महतो श्याम प्रसाद मुखर्जी  विश्वविद्यालय प्रभारी आशुतोष सिन्हा, राजेश सिंह, आनंद यादव सूर्या सभी जिलाध्यक्ष छात्रसंघ - जमाल गद्दी, दीपक दुबे, विशाल यादव, विजय महतो, फूल सिंह बड़ाईक, रविन्द्र ठाकुर, शानू कुमार, विशाल प्रजापति, अमित यादव, तनवीर हसन, विनोद रजक, जानकी महतो, सूरज कुशवाहा, तापस महतो, कुणाल किशोर ठाकुर, मुकेश कुमार, कुंदन चंद्रवंशी, कामेश्वर प्रसाद, राजेश महतो समेत कई लोग शामिल हुए।