logo

आजसू पार्टी का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 20 अगस्त को जुगसलाई में

आजसू पार्टी का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह 20 अगस्त को जुगसलाई में

रांची : राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आजसू पार्टी की ओर से चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जुगसलाई विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा।

चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो सभी चूल्हा प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे।

यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।