logo

हजारीबाग : 2 साल से लंबित छात्रवृत्ति को लेकर आजसू पार्टी 9 दिसंबर को निकालेगी पैदल आक्रोश मार्च

njhbkjdfghbdfloghb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी ने शुक्रवार को हजारीबाग परिसदन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर छात्रवृत्ति भुगतान में हो रही देरी को लेकर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने बताया कि पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति लंबित है, जिसके कारण लगभग 11 लाख 45 हजार छात्र प्रभावित हुए हैं। इसे लेकर पूरे राज्य में “शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश पैदल मार्च” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 9 दिसंबर को हजारीबाग में गांधी मैदान से डीसी कार्यालय तक भव्य पैदल आक्रोश मार्च का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे और डीसी कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को मांगपत्र सौंपेंगे।

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest jharkhand News hazaribagh news Updates latest hazaribagh news hazaribagh News updates hazaribagh updates in hindi latest Jharkhand news jharkhand News