logo

चंपाई सरकार के खिलाफ आजसू पार्टी का हल्लाबोल, पहले दिन हुए ये कार्यक्रम

a3313.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

आजसू पार्टी ने आज झारखंड की मौजूदा सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। आजसू पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। राज्य में महिला उत्पीड़न चरम पर है। बिजली आपूर्ति की अनियमितता ने आमजन को हलकान कर दिया है। झारखंड में पलायन, ह्यूमन ट्रैफिकिंग की समस्या है। प्रशासनिक उदासीनता ने आमजन की समस्या बढ़ा दी है। 

6 जुलाई तक चलेगा हल्लाबोल कार्यक्रम
गौरतलब है कि आजसू पार्टी का आज से शुरू हुआ हल्लाबोल कार्यक्रम 6 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम के तहत सभी प्रखंड, नगर पंचायत, नगर परिषद और नगर निगम में आमजन की समस्या से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जायेगा। 

विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होगा कार्यक्रम
पहले दिन आज रांची जिला अंतर्गत सोनाहातु प्रखंड, देवघर जिला के देवघर प्रखंड, पलामू जिला के नवाडीह प्रखंड और लातेहार नगर पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। कल भी पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न प्रखंडों में हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन होगा।
 

Tags - AJSU Party'Jharkhand NewsHallabol Programe