logo

रांची : आजसू का प्रमंडल-स्तरीय सम्मेलन 15 सितंबर को, पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो करेंगे शिरकत

a457.jpg

रांची: 

आजसू पार्टी का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह कल बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम (बगदाहा) टुंडी में होगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सर्वप्रथम शहीद बेदी पर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात् झांडोतोलन एवं राष्ट्रगान होगा। इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के भावी कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी। 

इन जिलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता होंगे शामिल
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उत्तरी छोटानागपुर के सभी सात जिले, 90 प्रखंड एवं 1522 पंचायत के लगभग 9235 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन में केंद्रीय पदाधिकारी, सभी अनुषंगी इकाई के प्रदेशस्तरीय पदाधिकारी के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर के सभी जिला, पंचायत, प्रखंड/नगर एवं सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।  

देवशरण भगत ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
सम्मेलन को लेकर नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों में काफी उत्साह है। कल स्वंय डॉ देवशरण भगत ने सम्मेलन स्थल जाकर औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।