logo

AJSU के संगठन सचिव अभिषेक हेरेंज ने दिया इस्तीफा, ये बताया कारण 

AJSU003654.jpg

रांची
आजसू पार्टी को आज एक बड़ा झटका लगा जब संगठन सचिव एवं कोकं (पु) के पूर्व मुखिया अभिषेक राज हेरेंज ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण 'निजी कारण' बताया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अभिषेक ने कहा कि वे बीते आठ वर्षों से पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे हैं और उन्हें जो जिम्मेदारियाँ दी गई थीं, उनका उन्होंने ईमानदारीपूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि 16 जून 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी जिम्मेदारियों से औपचारिक रूप से त्यागपत्र दे रहे हैं।


अभिषेक वर्तमान में रांची जिला के संगठन सचिव के पद पर कार्यरत थे और खूंटी जिला के सह प्रभारी के साथ-साथ कोकं (पु) के पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं। उनके इस्तीफे को लेकर पार्टी के अंदरूनी हलकों में हलचल मच गई है।
पार्टी की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News