logo

आजसू नेता कंपू यादव का आरोप- 'DSP ने पीटा, 2 घंटे तक थाने में बंधक बनाया'; मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

Screenshot_2026-06-13_193235.jpg

गिरिडीह
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष व ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के सह-जिलाध्यक्ष सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव ने नगर थाना में तैनात DSP समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर मारपीट, गाली-गलौज और दो घंटे तक अवैध रूप से थाने में बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। कंपू यादव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और वरीय पुलिस अधिकारियों से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर,  नीरज सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शराब दुकान के बाहर गड़बड़ी करने पर सिर्फ पूछताछ के लिए उन्हें थाने लाया गया था।पूरी घटना की जानकारी 
शिकायत के अनुसार, सुमित गौरव रात करीब 8:40 बजे गांधी चौक स्थित एक दुकान पर पूजा सामग्री और मिठाई खरीदने पहुंचे थे। वहां मौजूद आरक्षी उपाधीक्षक (DSP) नीरज कुमार सिंह को उन्होंने प्रणाम किया, जिस पर आरक्षी उपाधीक्षक ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी। कंपू यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गाली-गलौज के बाद उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर नगर थाना ले जाया गया। वहां थाना कक्ष में थाना प्रभारी सह निरीक्षक रतन कुमार सिंह तथा अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने उनके साथ मारपीट की और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।पूछताछ के नाम पर बंधक बनाने का आरोप
कंपू यादव का कहना है कि उन्हें थाना कक्ष में करीब दो घंटे तक अवैध रूप से रोक कर रखा गया। घटनास्थल और थाना कक्ष की यह पूरी घटना दुकान और थाने के CCTV फुटेज में दर्ज है। रात करीब 10 बजे उन्हें छोड़ा गया, लेकिन छोड़ने से पहले उनसे एक कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए, जिसमें उल्लेख था कि उन्हें सिर्फ पूछताछ के लिए लाया गया था। तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
कंपू यादव ने कहा कि वह AJSU पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ एक समाजसेवी भी हैं। इस घटना से उन्हें मानसिक व शारीरिक पीड़ा हुई है और उनके मान-सम्मान को सार्वजनिक तौर पर ठेस पहुंची है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रति मुख्यमंत्री झारखंड, आरक्षी उपमहानिरीक्षक छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग, जिला उपायुक्त गिरिडीह और आरक्षी अधीक्षक गिरिडीह को भी भेजी गई है।DSP नीरज सिंह का कहना है सारे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद
दूसरी ओर, इस मामले को लेकर DSP नीरज सिंह ने बताया कि सारे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। दरअसल, कंपू यादव गांधी चौक स्थित शराब दुकान के बाहर शराब पीने-पिलाने का काम कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई थी। उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिर्फ अपना काम कर रही थी।
 

Tags - Giridih AJSU Party Sumit Gaurav Kompu Yadav DSP Neeraj Singh