logo

AJSU का मिलन समारोह आयोजित, झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो ने थामा पार्टी का दामन

NEWS2510.jpg

रांची
सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में है। इन पांच सालों में प्रदेश के भीतर युवाओं, महिलाओं के साथ साथ नीतियों पर कोई काम नहीं किया जिसका परिणाम है कि इन्होंने झारखंड को 15-20 साल पीछे धकेल दिया है। जनता को छलने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। हर वर्ग की चिंता करते हुए हमारी तैयारी झारखंड के विश्वास को समेट कर राज्य को आगे ले जाने की है। ये बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने अपने कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान झारखंड आंदोलनकारी बसंत महतो और कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 


पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आपने झारखंड की जरूरतों और आकांक्षाओं को करीब से देखा और समझा है। आपके अनुभव का लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। राज्य में आवश्यक नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है। सरकार की वादाखिलाफियों को जन जन तक पहुँचाने का काम करें। मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले बसंत महतो ने कहा कि सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को भी ठगने का काम किया है। चुनाव से पहले बड़े बड़े वादे करने वाली सरकार सत्ता में आते ही अपने ही वादों को भूल गई। झारखंड की जनता अब बदलाव चाहती है। सुदेश महतो के नेतृत्व में हम सभी इस बदलाव के लिए काम करेंगे।

इन्होंने ली सदस्यता- गोपाल उरांव, उमेश उरांव, विजय महतो, दानेश्वर साहु, विनोद मुंडा, प्रदीप कुमार केशरी, कृष्णा महतो, धीरज महतो, श्रीमती मीना देवी, सुनीता देवी, दिव्य खलखो, मुना करमाली, मोहन महतो, सोहन महतो, कार्तिक महतो, अनु उरांव, आकाश उरांव, मोहन उरांव, राजेंद्र महतो,अयांश कुमार महतो, समाजसेवी मनोज सिंह, संजय दास, पंचायत समिति सदस्य संदीप पाहन, संजय दास, वार्ड सदस्य नीलमणि देवी समेत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, अशोक नाग, हकिम अंसारी, मुजिबुल रहमान, नईम अंसारी, एतवा उरांव, लाल अमन शाहदेव, सुरेंद्र महतो, संजय लाल महतो, हरिशंकर महतो, विनोद महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


 

Tags - AJSU get together Basant Mahato Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News