logo

आजसू : डोमन सिंह मुंडा बने बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता को मिली ये जिम्मेवारी 

AJSU11.jpg

रांची 
आजसू पार्टी (AJSU PARTY) के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार डोमन सिंह मुंडा को आजसू बुद्धिजीवी मंच का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, डॉ मुकुंद चंद्र मेहता को आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गयी है। पार्टी के केंद्रिय नेतृत्व की ओऱ से सभी संबंधित अधिकारियों और दफ्तरों को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। दोनों नेता तत्काल प्रभाव से अपने पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 


इन्होंने दी बधाई  

दोनों नेताओं के मनोनयन पर आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरन भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव लम्बोदर महतो, रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, कौशिक चांद, अंचल किंगर, अरविंद कुमार, सज्जाद आलम, प्रो मिथलेश सिंह, प्रो केपी सिन्हा, प्रो शंभू सिंह, शिव शंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह और आदित्य महतो आदि ने बधाई दी है।

कई लोगों ने ली आजसू की सदस्यता 

बता दें कि रांची के हरमू स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया। रविवार को हुए इस सदस्यता समारोह में रांची के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सरफराज अलाम और शाहनवाज अलाम के नेतृत्व में रांची शहर के सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीति में किसी एक व्यक्ति का विचार नहीं बल्कि सामूहिकता के बोध के साथ अनेक विचारों को समाहित करना महत्वपूर्ण होता है।