रांची
आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी एवं डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उग्रवादी संगठनों से पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को आसन्न खतरे के सम्बन्ध में उन्हें अवगत करवाया तथा इसकी जाँच NIA से करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रवीण प्रभाकर एवं हसन अंसारी शामिल थे।
.jpg)