द फॉलोअप डेस्क, रांची
डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए की तरफ से आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी ने नामांकन दाखिल की. इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश भी महतो शामिल हुए कहा कि, इस बार डुमरी की जनता राज्य सरकार के गलत नीतियों और लचर व्यवस्था के खिलाफ वोट कर एनडीए गठबंधन को जिताएगी.
बता दें, की आज डुमरी उपचुनाव के नामांकन का आखरी दिन था. 5 सितंबर को मतदान होना है और 8 को मतो की गिनती. वहीं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी बेबी देवी ने भी आज पर्चा दाखिल किया है. अब दिलचस्प होगा की डुमरी की जनता किसे अपना नेता चुनती है.

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N