द फॉलोअप डेस्कः
डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू की यशोदा देवी को 17,100 वोटों से हरा दिया। डुमरी में झामुमो की बेबी देवी को 1 लाख 317 वोट मिले वहीं आजसू की यशोदा देवी को 83,164 वोट मिले। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फोन कर बेबी देवी को जीत की बधाई दी।
-डुमरी में 22वें राउंड के बाद इंडिया की बेबी देवी ने 15,873 वोटों की बनाई बढ़त। उन्हें 93,906 वोट मिले वहीं उनकी प्रतिद्वंदी एनडीए की यशोदा देवी को 78,035 वोट मिले।
-21वें राउंड के बाद बेबी देवी 11,452 मतों से आगे। बेबी देवी को 86,848 वोट मिले वहीं यशोदा देवी को 75,395 वोट मिले।
-20वें राउंड के बाद इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी ने 10,505 वोट से बनाई बढ़त। 20वें राउंड की गिनती के बाद बेबी देवी को 82,682 वोट मिले वहीं एनडीए की यशोदा देवी को 72,177 वोट मिले हैं।
-19 राउंड की गिनती के बाद बेबी देवी को 76,763 वोट मिले वहीं एनडीए की यशोदा देवी को 68,395 वोट मिले हैं।
-डुमरी में इंडिया की बेबी देवी 8,368 वोट से आगे हो गई हैं। 19वें राउंड के बाद निर्णायक बढ़त बनाती नजर आ रही हैं।
-18वें राउंड में 6,536 वोट से आगे हुईं इंडिया की बेबी देवी। 18वें राउंड की गिनती के बाद बेबी देवी को 72,042 वोट मिले वहीं एनडीए की यशोदा देवी को 65,506 वोट मिले।
-17वें राउंड में भी झामुमो की बेबी देवी ने बढ़त बनाई है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यशोदा देवी से 4,043 वोटों से आगे है। इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को 66,708 वोट मिले हैं वहीं एनडीए की यशोदा देवी को 62,665 वोट मिले हैं।
-16वें राउंड में भी झामुमो की बेबी देवी 2,447 वोट से आगे। वहीं एनडीए की यशोदा देवी को मिले 59,125 वोट। बेबी देवी को मिले 61,572 वोट।
-15वें राउंड में यूपीए की बेबी देवी 1561 वोट से आगे। बेबी देवी को अब तक 57,339 वोट मिले वहीं एनडीए की यशोदा देवी को 55,778 वोट मिले हैं।
-14वें राउंड में एनडीए की यशोदा देवी 312 वोट से आगे। यशोदा देवी को मिले 52,731 वोट मिले वहीं बेबी देवी को 52,419 वोट मिले।
-13वें राउंड में भी आजसू की यशोदा देवी ने 3,044 वोट की बढ़त बनाई हुई है। 13वें राउंड के बाद यशोदा देवी को मिले वोटों की संख्या है 49,441 वहीं यूपीए की बेबी देवी को मिले हैं 46,397 वोट।
-12वें राउंड में भी एनडीए की यशोदा देवी 5,707 वोट से आगे। एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 46,301 वोट मिले वहीं यूपीए की बेबी देवी को 40,594 वोट मिले।
-11वें राउंड में भी एनडीए की यशोदा देवी ने बढ़त बना रखी है। वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बेबी देवी से 5,627 वोटों से आगे हैं। 11वें राउंड के बाद एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के 42,502 वोट हैं वहीं यूपीए प्रत्याशी बेबी देवी के 36,875 वोट हैं।
-8वें राउंड के गिनती के बाद आजसू की यशोदा देवी 2,830 वोटों से आगे। 8वें राउंड के बाद यशोदा देवी को 29,624 वोट मिले वहीं बेबी देवी को 26,794 मत मिले।
-डुमरी में 7वें राउंड में भी आजसू की यशोदा देवी आगे। उन्हें 25,557 वोट मिले हैं वहीं झामुमो की बेबी देवी को 24,006 वोट मिले हैं।
-छठे राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी ने बढ़त बनाई हुई है। छठे राउंड की गिनती के बाद बेबी देवी को 20,303 मत मिले हैं वहीं वहीं एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 22,772 वोट मिले हैं।
-पांचवें राउंड की गिनती के बाद आजसू की यशोदा देवी आगे हो गई हैं। पांचवे राउंड के बाद यशोदा देवी को मिले वोटों की संख्या 18,446 है वहीं झामुमो को मिले मत की संख्या 17,356 है।
-चौथे राउंड की गिनती के बाद झामुमो के बेबी देवी ही बढ़त बनाए हुए है। यशोदा देवी से उनका कांटे का मुकाबला है। बेबी देवी को चौथे राउंड की गिनती के बाद 14661 वोट मिले हैं वहीं यशोदा देवी ने 13991 मत प्राप्त किए हैं।
-तीसरे राउंड की गिनती के बाद भी झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी आगे हैं। बेबी देवी को तीसरे राउंड की गिनती के बाद 11,495 वोट मिले वहीं यशोदा देवी को 8,805 मत मिले हैं। बेबी देवी 2,690 मतों से आगे हैं।
