logo

रामगढ़ से आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने किया नामांकन 

रामगढ़ से आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने किया नामांकन 

द फॉलोअप डेस्कः
आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया। सुनीता चौधरी के नामांकन के वक्त सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सांसद मनीष जायसवाल, विधायक लंबोदर महतो समेत बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। इस मौके पर आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में मैं भारी मतों से जीती थी। इस बार के चुनाव में वह रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी। जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर कई अहम कदम उठाए हैं। जनता के बीच उनके द्वारा किया गया काम सेवा-भाव को उजागर कर रहा है। 

Tags - AJSU Sunita Chaudhary Ramgarh Seat Ramgarh AJSU Seat