बुंडू
बुंडू स्थित 'अपना फैमिली होटल' के सभागार में गुरुवार को आजसू पार्टी की ओर से एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रताप सिंह मुंडा के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए दर्जनों युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में मनोहर महतो, धीरेन महतो, हरे कृष्णा मुंडा, मोहन प्रमाणिक, परमेश्वर महतो, एमडी जब्बार, चंदन कर्मकार, महेश कर्मकार, दुर्गाचरण मुंडा, शीलावती देवी, मेनका कुमारी, सुनीता कुमारी, सरस्वती देवी, मेरी देवी, शांति देवी, राधा देवी, मीना कुमारी, काजल कुमारी, आशा देवी, आरती देवी, बिलासी देवी, अर्चना कुमारी एवं शुकरू देवी सहित अनेक लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें संगठन की विचारधारा के अनुरूप जनसेवा के लिए प्रेरित किया।

पार्टी आम जनता के अधिकारों की आवाज़ रही
अपने संबोधन में महतो ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों की आवाज़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से बुंडू क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता बुंडू प्रखंड अध्यक्ष हरिहर महतो ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भय भंजन महतो ने किया।
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य श्याम कुमार महतो, रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, बुंडू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष योगेश्वर महतो, सचिव संतोष महतो, संगठन सचिव परीक्षित महतो, प्रखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष देवनाथ महतो, डॉ. योगेश्वर, वरीय सदस्य करण कुमार महतो, युवा आजसू नेता सूरज महतो, कुंवर महतो, वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य नंदकिशोर महतो, विश्वनाथ महतो, सुबोध चंद्र मांझी, रामहरि महतो, तमाड़ पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो, तमाड़ पश्चिमी प्रखंड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, शक्तिपात महतो, गुलाम चंद्र महतो सहित आजसू पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, समर्थक एवं युवा उपस्थित रहे।
