logo

AJSU : अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच की बैठक आयोजित, केंद्रीय समिति सदस्यों के चयन पर मंथन 

sudesh25.jpg

रांची 
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल झारखंड बुद्धिजीवी के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा ने की। बैठक में समिति के प्रारूप और सदस्यों के चयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक को लेकर डोमन सिंह मुंडा ने बताया कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार यह बैठक की गई। बैठक में सदस्यों के नाम पर मंथन किया गया। जल्द ही संभावित सदस्यों की सूची हमारे द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को सौंपी जाएगी। 

हर जिले को मिलेगा प्रतिनिधित्व 

बुद्धिजीवी मंच में राज्य के हर जिले, वर्ग, समुदाय का प्रतिनिधित्व देखने को मिलेगा। अपने अनुभव से मंच के सभी साथी राज्य के नवनिर्माण के लिए पार्टी द्वारा लिए गए नौ संकल्पों को पूरा करने की दिशा में नेतृत्व प्रदान करेंगे। इस बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, कामेश्वर प्रधान, अंचल किंगर, विजय छापड़िया, कौशिक चांद, लाल बाबू पटेल मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn