logo

छात्र आंदोलन : आइसा ने जयपाल सिंह स्टेडियम में तीसरा टेंट लगाया 

90081.jpg


द फॉलोअप, रांची
JPSC-JSCC की प्रतियोगी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के विरोध में छात्रों का जारी आंदोलन आज एक नया मुकाम हासिल किया। जयपाल सिंह स्टेडियम में पहले से धरना और अनशन कर रहे छात्रों के अलावा आज से AISA के छात्र भी शामिल हो गए। इसके लिए आइसा द्वारा जयपाल सिंह स्टेडियम में तीसरा टेंट लगाया गया है। हालांकि आइसा के प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ का कहना है कि संगठन ने अपनी गतिविधियों के लिए अलग टेंट लगाया है, लेकिन आइसा छात्रों की मांगों के साथ है। आइसा का उद्देश्य छात्र आंदोलन को कमजोर करना नहीं है। आइसा जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षा में हुए भ्रष्टाचार की जांच और ठोस कार्रवाई चाहता है। टेंट लगाने का उद्देश्य आंदोलन को कमजोर करना नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र संगठनों का मुख्य मुद्दा JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच और छात्रों के हितों की रक्षा करना है। यहां मालूम हो कि इससे पहले जयपाल सिंह स्टेडियम में अभ्यर्थी न्याय मंच और जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच का पहले से टेंट है। यहां दिलचस्प रूप से आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की और छात्र आंदोलन का समर्थन किया।


सरकार भी छात्रों की मांगों को लेकर कल से अलग अलग वार्ता कर रही है। शुक्रवार की शाम मंत्री समूहों की पहली वार्ता जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के साथ हुई। शनिवार को फिर सरकार की पहले अभ्यर्थी न्याय मंच और फिर एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत हुई। हालांकि अलग अलग छात्र संगठनों के साथ हुई बातचीत में उनकी मांगें लगभग एक समान है। अब आइसा भी उन्हीं मांगों के समर्थन में जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन को मजबूती देने की बात कह रही है।

Tags - Jharkhand JPSC JSSC student agitation Jaipal Singh Stadium third tent AISA