logo

रांची एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

वगीेो3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द ही नई फ्लाइट शुरू होने वाला है। एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने इस बारे में बताया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी। डीजीसीए की तरफ से इसके लिए अनुमति मिल गयी है। जल्द ही समय-सारिणी भी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में इंडिगो का पुणे-रांची विमान (संख्या-6ई6484) सुबह 7.41 रांची आता है। इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान (संख्या-6ई421) सुबह 10.25 बजे रांची आता है। वहीं दूसरा विमान हैदराबाद-रांची (संख्या 6ई186) रात 8.30 बजे रांची आता है। 

Tags - Ranchi Airport Birsa Munda Airport Ranchi to Pune Hyderabad Ranchi Flight Ranchi Latest News