logo

हादसा : हवा भरने वाला सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, युवक 50 फीट ऊपर उड़ा, मौत

guyuy.jpg

गिरिडीहः
बगोदर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक ही हवा भरने वाला सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।  जिससे एक युवक हवा के साथ 50 फीट ऊपर उड़ गया। लेकिन जब  युवक नीचे गिरा तो उसकी मौत हो गई। सिलेंडर भी हवा के साथ ऊपर उड़ गया। सिलेंडर एक ट्रक से टकरा गया। इससे ट्रक का कुछ हिस्सा भी टूट गया। मृतक का नाम मोहित लाल महतो है, वह घाघरा गांव का रहने वाला था। 

 


पंचर बना रहा था 
घटना जीटी रोड घाघरा मोड़ के पास की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि बुधवार को सुबह में मोहित लाल टायर का पंचर बना रहा था। हवा भरने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। इससे मोहित और हवा टंकी दोनों करीब 50 फीट ऊपर उड़ गए। जिससे शख्स की मौत हो गयी