logo

कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया महागामा सीट से नामांकन पर्चा दाखिल

deepika_pandey2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महगामा विधानसभा सीट से हेमंत सरकार में कृषि मंत्रालय संभाल रही दीपिका पांडेय सिंह ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। उन्होंने 24 अक्टूबर को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में नामांकन पर्चा दाखिल किया। बता दें, दीपिका पांडेय सिंह वर्तमान में महगामा विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक हैं। नामांकन से पहले उन्होंने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की थी।

 

Tags - Agriculture Minister Deepika Pandey Singh nomination Mahagama seat Jharkhand NewsAssembly Election Updates