द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के हजारीबाग जिले में बीते गुरूवार 19 फरवरी की शाम पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, कल रात उन दोनों को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें थाने ले जाया गया था। वहीं, देर रात तक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों को औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने पर रिहा कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों नेता NTPC कोयला परियोजना से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान मौके पर मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई थी। वहीं समर्थकों ने इसे आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है।
.jpeg)
घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गर्म है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया,जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की गई है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।